
IND vs ENG: हिटमैन रोहित शर्मा बरसा रहे थे रन... तभी हो गई बत्ती गुल, मैदान पर अंधेरा छाने से मैच रुका
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच हुए कटक वनडे मैच में भारतीय पारी के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला. ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी दौरान मैदान पर अचानक बत्ती गुल हो गई. इसके चलते मैदान पर अंधेरा छा गया, जिसके बाद मैच रुक गया.
India vs England 2nd ODI: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (9 फरवरी) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. मैच में भारतीय पारी के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला. ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी दौरान मैदान पर अचानक बत्ती गुल हो गई.
इसके चलते मैदान पर अंधेरा छा गया, जिसके बाद मैच रुक गया. दरअसल, मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 305 रनों का टारगेट सेट किया.
इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत काफी शानदार रही. मगर छठे ओवर के बाद मैदान पर अंधेरा छा गया. इस दौरान रोहित शर्मा 29 और गिल 16 रन बनाकर खेल रहे थे. तभी एक फ्लड लाइट खराब हो गई. ऐसे में मैच कुछ देर के लिए रुका रहा.
करीब आधे घंटे मैच रुका रहा
मगर इसमें ज्यादा देर नहीं हुई. थोड़े ही समय में लाइट ठीक हुई और मुकाबला शुरू हो गया. 7वें ओवर की पहली बॉल पर गिल ने एक रन लिया. फिर एक बार फिर मैदान पर बत्ती गुल हो गई और अंधेरा छा गया. इस बार तो एक फ्लड लाइट खराब नहीं हुई बल्कि फ्लडलाइट्स का पूरा टावर बंद हो गया.
इसके चलते काफी देर मैच रोका गया. मैदान पर इलेक्ट्रीशियन्स को बुलाया गया. रोहित इस पारी में शानदार फॉर्म में दिख रहे थे. उन्होंने लाइट खराब होने तक 18 गेंदों पर 29 रन बनाए. इस दौरान 3 छक्के और 1 चौका जमाया. दूसरी बार में करीब आधा घंटे की देरी के बाद मैच शुरू किया गया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









