
Ind vs Eng: लॉर्ड्स में कोहली एंड कंपनी का करिश्माई प्रदर्शन, ये खिलाड़ी हैं जीत के नायक
AajTak
टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. (Photo-Getty Images) मैच के पांचवें दिन के पहले घंटे में ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा के आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया ये मुकाबला हार जाएगी. लेकिन मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर ये मैच टीम इंडिया के नाम कर दिया. (Photo-Getty Images) टीम इंडिया की इस जीत में एक या दो नहीं पूरे 8 खिलाड़ियों का योगदान है. ये प्लेयर हैं केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, मो. सिराज, मो. शमी और जसप्रीत बुमराह. (Photo-Getty Images)More Related News

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












