
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की हार पर भड़के मोहम्मद शमी, गेंदबाजों को लगाई फटकार, बोले- बुमराह से तो सीखते...
AajTak
मोहम्मद शमी ने कहा कि बाकी भारतीय गेंदबाजों को बुमराह से सीखना चाहिए और उन्हें मैदान में पूरा सपोर्ट करना चाहिए. बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट लिए, लेकिन दूसरी पारी में इंग्लिश गेंदबाजों ने इस स्टार गेंदबाज के खिलाफ कोई जोखिम नहीं लिया.
भारतीय क्रिकेट टीम को लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इस मुकाबले में भारतीय टीम 371 रनों के टारगेट को डिफेंड नहीं कर सकी थी. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लिश टीम का ये दूसरा सबसे बड़ा चेज रहा. जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (2 जुलाई) से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है.
शमी ने गेंदबाजों को सुनाई खरी-खरी
लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम की करारी हार के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया है. शमी इस टेस्ट में भारत की गेंदबाजी से खफा नजर आए हैं. लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दोनों पारियों में 4.5 से ज्यादा की रनरेट से रन खर्च किए. भारतीय गेंदबाजों में केवल जसप्रीत बुमराह ही प्रभावी दिखे.
मोहम्मद शमी ने कहा कि बाकी भारतीय गेंदबाजों को जसप्रीत बुमराह से सीखना चाहिए और उन्हें मैदान में पूरा सपोर्ट करना चाहिए. बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट लिए, लेकिन दूसरी पारी में इंग्लिश गेंदबाजों ने इस स्टार गेंदबाज के खिलाफ कोई जोखिम नहीं लिया, जिसके चलते वो कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए.
मोहम्मद शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'गेंदबाजी में बाकी भारतीय गेंदबाजो को बुमराह से बात करनी चाहिए और उनसे सीखना चाहिए. उनके साथ योजना बनानी चाहिए और उनका सपोर्ट करना चाहिए. अगर वे बुमराह का साथ देंगे, तो हम आसानी से मैच जीत सकते हैं. अगर मैं पहले मैच की बात करूं, तो मुझे लगता है कि गेंदबाजी में हमें थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है.'
मोहम्मद शमी का मानना है कि शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा जो विकेट्स लिए, उसका इस मैच पर कोई खास असर नहीं पड़ा क्योंकि तब तक इंग्लैंड पूरी तरह हावी हो चुका था. शमी ने जोर देकर कहा कि नई गेंद से विकेट लेना बेहद जरूरी होता है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











