
IND vs ENG: 'लगा मैदान पर 2 या 3 कप्तान...', इस अंग्रेज दिग्गज को आई रोहित-कोहली की याद, शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान
AajTak
भारत को लीड्स में 5 शतकीय पारियों के बाद भी हार झेलनी पड़ी. इंग्लैंड ने मैच के 5वें दिन 371 रनों का टारगेट 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही मोजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल की रणनीतियों की आलोचना हो रही है. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि मैदान पर उनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसी खास चमक नहीं दिखी.
भारत को इस मैच में 5 शतकीय पारियों के बाद भी हार झेलनी पड़ी. इंग्लैंड ने मैच के 5वें दिन 371 रनों का टारगेट 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
कप्तान के तौर पर अपने पहले टेस्ट में गिल को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. हुसैन ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी कप्तान के तौर पर सक्रिय होने की बजाय प्रतिक्रिया दे रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘जब रोहित और कोहली टीम की कप्तानी कर रहे थे तब आपको देख कर ही समझ आ जाता था कि कौन नेतृत्व संभाल रहा रहा है, लेकिन इस मैच में मुझे लगा कि दो या तीन कप्तान हैं. ऐसा लगा जैसे एक कमेटी टीम का नेतृत्व कर रही है.’
"The slip catches were poor, and the collapses worried me!" Nasser Hussain analyses India's two weaknesses from the first Test match 🗣️ pic.twitter.com/pFm3NN5CV5
नासिर हुसैन ने कहा कि भारत मैच इसलिए हार गया क्योंकि गिल दो चीजों (कैच छोड़ना और निचले क्रम के बल्लेबाजों का घुटने टेकना) को नियंत्रित नहीं कर सके.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











