
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने दिलीप दोशी के सम्मान में बांधी काली पट्टी, खेल से पहले रखा मौन
AajTak
भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का सोमवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वह 77 वर्ष के थे. उन्होंने भारत की तरफ से 33 टेस्ट मैचों में 114 विकेट निकाले थे.
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी लीड्स टेस्ट के पांचवें दिन (मंगलवार) दिलीप दोशी के सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. दोनों टीमों ने खेल शुरू होने से पहले पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी की याद में एक मिनट का मौन भी रखा.
भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का सोमवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वह 77 वर्ष के थे. उन्होंने भारत की तरफ से 33 टेस्ट मैचों में 114 विकेट निकाले थे.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘दोनों टीमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप दोशी की याद में आज काली पट्टी बांध कर खेल रही हैं. दोनों टीमों ने 5वें दिन की शुरुआत से पहले एक मिनट का मौन भी रखा.’
Both teams are wearing black armbands today in memory of former Indian cricketer Dilip Doshi, who passed away on Monday. The teams also observed a minute's silence before the start of Day 5.pic.twitter.com/1npOAo4ihp
दोशी एक दशक से भी अधिक समय तक इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलते रहे. इस दौरान उन्होंने नॉटिंघमशायर और वारविकशायर का प्रतिनिधित्व किया.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











