
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच में दर्शकों पर डाला पानी, कमेंटेटर्स भी हाय-तौबा करते दिखे, VIDEO
AajTak
ओडिशा में लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई. ऐसे में दूसरे वनडे को देखने के लिए पूरा स्टेडियम हाउसफुल हो गया. हालांकि इस बीच गर्मी इतनी ज्यादा थी कि फैन्स और खिलाड़ियों समेत कमेंटेटर्स की भी हालत खराब हो गई.
India Vs England 2nd ODI: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (9 फरवरी) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. इस दौरान यहां इतनी गर्मी थी कि दर्शकों, स्टाफ, खिलाड़ियों के साथ-साथ कमेंटेटर्स भी हाय-तौबा करते नजर आए.
दरअसल, ओडिशा में लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई. ऐसे में दूसरे वनडे को देखने के लिए पूरा स्टेडियम हाउसफुल हो गया. हालांकि इस बीच गर्मी इतनी ज्यादा थी कि फैन्स और खिलाड़ियों समेत कमेंटेटर्स की भी हालत खराब हो गई.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: हिटमैन रोहित शर्मा बरसा रहे थे रन... तभी हो गई बत्ती गुल, मैदान पर अंधेरा छाने से मैच रुका
कमेंटेटर्स ने ORS पीकर काम किया
वीडियो में ये भी देखा गया कि गर्मी के कारण दर्शक पसीने में भीगे नजर आए. इस बीच कटक ग्राउंड स्टाफ को स्टैंड्स में दर्शकों पर पानी का छिड़काव करते देखा गया. फैन्स को गर्मी से राहत दिलाने के लिए किया गया. कटक मैनेजमेंट की इस सुविधा से फैन्स काफी ज्यादा खुश दिखे.
बता दें कि बाराबाती स्टेडियम में फैंस की परेशानी के साथ कमेंटेटर्स को भी काफी ज्यादा दिक्कतें हुईं. पार्थिव पटेल और सुरेश रैना दूसरे वनडे में मैच प्रेजेंटर थे. ऐसे में दोनों ने ORS और एलेक्ट्रोलाइट्स लिए जिससे दोनों को गर्मी के साथ डिहाइड्रेशन न हो. बता दें कि इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 305 रनों का टारगेट सेट किया था.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









