
IND vs ENG: टीम इंडिया की राह आसान नहीं! एजबेस्टन में 58 सालों से जीत का इंतजार, क्या खत्म होगा सूखा?
AajTak
शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम एजबेस्टन टेस्ट के जरिए सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी. लेकिन ये उतना आसान नहीं रहने वाला है. वैसे भी टीम इंडिया के लिए एजबेस्टन का मैदान किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है.
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौर पर हैं, जहां वो मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की ब्लॉकबस्टर टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. इस टेस्ट सीरीज का शुरुआती मुकाबला लीड्स में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. अब दोनों टीमों 2 जुलाई (बुधवार) से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर आमने-सामने होंगी.
एजबेस्टन में टीम इंडिया का खौफनाक रिकॉर्ड
शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले के जरिए टेस्ट सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी, लेकिन ये उतना आसान नहीं रहने वाला है. वैसे भी टीम इंडिया के लिए यह मैदान किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. इस मैदान पर भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है.
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जो मेजबान इंग्लैंड के ही खिलाफ रहे. इस मैदान पर भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट जुलाई 1967 में खेला था, जिसमें उसे 132 रनों से हार मिली थी. तब से अब तक भारत इस मैदान पर टेस्ट मैच नहीं जीता है. यानी इंतजार 58 सालों से ये इंतजार जारी है.
भारतीय टीम एजबेस्टन में 7 टेस्ट मैच हारी है, वहीं एक मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था, जो जुलाई 1986 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने खेला था. जब इस मैदान पर आखिरी बार (जुलाई 2022) दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की अगुवाई की थी. उस मुकाबले में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड के बीच सभी टेस्ट मैचों के नतीजे 13-15 जुलाई 1967: टीम इंडिया को 132 रनों से हार मिली 4-8 जुलाई 1974: भारतीय टीम पारी और 78 रनों से हारी 12-16 जुलाई 1979: टीम इंडिया की पारी और 83 रनों से हार 3-8 जुलाई 1986: ड्रॉ 6-9 जून 1996: भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली 10-13 अगस्त 2011: टीम इंडिया पारी और 242 रनों से हारी 1-4 अगस्त 2018: भारतीय टीम को 31 रनों से हार मिली 1-5 जुलाई 2022: टीम इंडिया 7 विकेट से हारी

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











