
IND vs ENG: केएल राहुल से हुई महागलती, विकेट से चूके अक्षर तो कप्तान रोहित को आ गया गुस्सा, VIDEO
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच रविवार (9 फरवरी) को कटक में वनडे मैच हुआ, जिसमें इंग्लिश टीम ने 305 रनों का टारगेट सेट किया. जो रूट ने फिफ्टी जमाई. मगर एक समय वो LBW आउट हो सकते थे, लेकिन भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल से एक महागलती हुई और रूट को जीवनदान मिल गया.
KL Rahul, IND vs ENG: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (9 फरवरी) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 305 रनों का टारगेट सेट किया. यह स्कोर और भी कम हो सकता था, अगर जो रूट को जीवनदान नहीं मिला होता.
इसका फायदा जो रूट ने भरपूर अंदाज में उठाया और ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई. रूट ने 69 रनों की पारी खेली. मगर एक समय वो LBW आउट हो सकते थे, लेकिन भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल से एक महागलती हुई और रूट को जीवनदान मिल गया.
केएल राहुल की गलती से रूट को जीवनदान
दरअसल, यह पूरा वाकया तब का है जब रूट 16 रन बनाकर खेल रहे थे. पारी का 25वां ओवर स्पिनर अक्षर पटेल ने किया. इसी ओवर की दूसरी बॉल को जो रूट खेलने से चूक गए थे और गेंद सीधे पैड पर जाकर लगी. यहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत पूरी टीम ने अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर क्रिस ब्राउन ने नॉट आउट करार दिया.
यहां DRS लेने के लिए कप्तान रोहित ने विकेटकीपर राहुल और अक्षर से बात की. दोनों पूरी तरह सहमत नहीं थे. उन्होंने DRS के लिए कोई रूचि नहीं दिखाई. ऐसे में कप्तान रोहित DRS नहीं ले सके. मगर ओवर के बाद देखा गया कि बॉल मिडिल स्टम्प पर लग रही थी.
रिव्यू देखने के बाद कप्तान रोहित गुस्साए

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









