
IND Vs ENG: करीना से अक्षय कुमार और अनिल कपूर तक, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर झूमे बॉलीवुड सेलेब्स
ABP News
IND Vs ENG: गुरुवार टी20 वर्ल्ड कप मेन्स सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है. वहीं इंडियन क्रिकेट टीम की इस जीत का बॉलीवु़ड के तमाम सेलेब्स ने जश्न मनाया है.
भारत ने गुरुवार को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली. मुंबई में यह रनों का मेला था क्योंकि भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन बनाने के बावजूद सिर्फ सात रन से मैच जीत लिया. वहीं टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के साथ ही पूरा देश खुशी से झूम उठा. करीना कपूर, अनिल कपूर से लेकर सोनू सूद, अनुपम खेर और अक्षय कुमार तक बॉलीवुड के भी तमाम सेलेब्स ने भी भारतीय टीम की फाइनल में एंट्री का जश्न मनाया.
इंडियन टीम की जीत पर झूमी करीना कपूरबॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इंडियन क्रिकेट टीम का फाइनल में एंट्री वाला पोस्टर शेयर किया और उसमें दिल वाले इमोजी भी एड किए.
अक्षय कुमार भी टीम इंडिया की जीत पर झूमेअक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया की सेमिफाइनल में जीत का जश्न मनाया, खिलाड़ी कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा, " ऐसे ही आप फाइनल की ओर बढ़ते हैं, क्या जीत है, टीम इंडिया."

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












