
IND vs ENG: 'उसे समझना मुश्किल.., ', ऋषभ पंत के अजीबोगरीब शॉट पर बोले केएल राहुल
AajTak
ऋषभ पंत ने लीड्स में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया. उन्होंने एंडी फ्लावर की बराबरी की, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले और अब तक एकमात्र अन्य विकेटकीपर हैं. पंत ने पहली पारी में 178 गेंदों पर 134 रन बनाए और दूसरी पारी में 140 गेंदों पर धमाकेदार 118 रन ठोके.
ऋषभ पंत ने लीड्स में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया. उन्होंने एंडी फ्लावर की बराबरी की, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले और अब तक एकमात्र अन्य विकेटकीपर हैं. पंत ने पहली पारी में 178 गेंदों पर 134 रन बनाए और दूसरी पारी में 140 गेंदों पर धमाकेदार 118 रन ठोके. हालांकि दूसरी पारी में उन्हें शुरुआत में थोड़ा भाग्य का साथ मिला. लेकिन पंत अपने अंदाज में खेलते रहे. कई बार उनके बल्ले से अजीबोगरीब शॉट भी देखने को मिला.
क्या बोले केएल राहुल
पंत के साथ 195 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करने वाले केएल राहुल ने कहा कि लोगों को पंत की अपरंपरागत बल्लेबाज़ी शैली को स्वीकार करना चाहिए, बजाय इसके कि उन्हें पारंपरिक शैली में खेलने के लिए कहा जाए. राहुल, जिन्होंने खुद भी 247 गेंदों पर 137 रनों की शानदार पारी खेली, ने बताया कि पंत के अजीबोगरीब शॉट्स के पीछे भी काफी सोच-विचार होता है. पारी के दौरान राहुल को एक रैंप शॉट नाकाम होने के बाद खुद के हेलमेट पर थपकी देते हुए देखा गया. स्टंप माइक पर वो खुद से कहते सुनाई दिए, "सीधा खेल, नीचे रख के."
यह भी पढ़ें: 'डबल शतकवीर' ऋषभ पंत को ICC की फटकार, लीड्स में बॉल को लेकर अंपायर से हुई थी बहस
राहुल ने कहा, हमें उनके (पंत के) माइंडसेट को समझना मुश्किल होता है, लेकिन आपको ऋषभ पंत को वही रहने देना चाहिए. उनकी ऐसी बल्लेबाज़ी में भी एक तरीका है. वो टेस्ट क्रिकेट में 45 की औसत से रन बना रहे हैं. उनके ये हैरान करने वाले शॉट्स दरअसल सोच-समझकर खेले जाते हैं. हम बस कोशिश करते हैं कि गेंदों के बीच उन्हें शांत रखें.
यह भी पढ़ें: 'डबल शतकवीर' ऋषभ पंत को ICC की फटकार, लीड्स में बॉल को लेकर अंपायर से हुई थी बहस

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











