
Ind Vs Ban 2nd Test LIVE: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट हारने के करीब भारत, 7 विकेट गिरे, ऋषभ पंत भी OUT
AajTak
टीम इंडिया मीरपुर टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए उतरी है. बांग्लादेश ने उसे 145 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में पहले ही 1-0 से बढ़त बनाई हुई थी.
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन शुरू हो गया है. टीम इंडिया इस मैच में जीत से सिर्फ कुछ ही रन दूर है और उसके 6 विकेट गिर चुके हैं. मीरपुर में हो रहे इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने भारत को 145 रनों का लक्ष्य दिया था.
तीसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ, तब टीम इंडिया का स्कोर 45 रन पर 4 विकेट था. जयदेव उनादकट और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर थी. चौथे दिन के शुरुआती ओवर्स में ही टीम इंडिया ने जयदेव उनादकट का विकेट गंवा दिया, उन्होंने 13 रन बनाए.
दूसरी पारी में ऐसे गिरे भारत के विकेट-
1-3: केएल राहुल2-12: चेतेश्वर पुजारा3-29: शुभमन गिल4-37: विराट कोहली5-56: जयदेव उनादकट6-71: ऋषभ पंत7-74: अक्षर पटेलदूसरी पारी में लड़खड़ा गई थी टीम इंडिया गौरतलब है कि भारत ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को शुरू में ही शीर्ष क्रम के चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे, जिससे यह मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था. बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाकर भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा. इस श्रृंखला में क्लीन स्वीप करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण अंक हासिल करने की कवायद में लगी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बनाए थे.
भारत का बांग्लादेश दौरा- पहला वनडे: बांग्लादेश 1 विकेट से जीतादूसरा वनडे: बांग्लादेश 5 रनों से जीतातीसरा वनडे: भारत 227 रनों से जीतापहला टेस्ट: भारत 188 रनों से जीता

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











