
IND vs BAN 1st Test: टीम इंडिया की रणनीति पर भारी पड़ी बांग्लादेश की गेंदबाजी, नहीं बने ताबड़तोड़ रन
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर से धमाकेदार खेल की आस थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. केएल राहुल ने मुकाबले से पहले कहा था कि उनकी टीम आक्रामक खेल दिखाएगी. लेकिन पहली पारी को देखने पर साफ पता चलता है कि भारतीय बल्लेबाज ताबड़तोड़ बैटिंग करने में नाकाम रहे.
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चटगांव में खेला जा रहा है. इस मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टॉप ऑर्डर से धमाकेदार खेल की आस थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था. विराट कोहली, केएल राहुल, शुभमन गिल जैसे धुरंधर बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौटते गए. वो तो शुक्र हो चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर का जिन्होंने शतकीय पार्टनरशिप करके पारी को संभाला. बाद में आर. अश्विन और कुलदीप यादव ने भी दमदार पारियां खेली हैं जिसके चलते भारत अच्छे स्कोर की तरफ पहुंच पाया है.
लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें
कहां गई टीम इंडिया की आक्रामक रणनीति?
मुकाबले के शुरू होने से पहले केएल राहुल ने बड़ी-बड़ी बातें की थीं. राहुल ने मुकाबले से पहले कहा था कि भारतीय टीम इंग्लैंड की तरह आक्रामक तरीके से टेस्ट क्रिकेट खेलेगी, लेकिन पहली पारी को देखने से साफ पता चलता है टीम इंडिया की रणनीति फ्लॉप साबित हुई है और उसके बैटर्स ताबड़तोड़ बैटिंग करने में नाकाम रहे हैं. देखा जाए तो खुद केएल राहुल ही इस रणनीति की धज्जियां उड़ाते दिखे. राहुल ने 54 बॉल पर महज 22 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल थे. राहुल को खालेद अहमद ने बोल्ड किया.
दूसरे ओपनर शुभमन गिल का भी कमोबेश यही हाल रहा. ताइजुल इस्लाम की बॉल पर आउट होने वाले शुभमन गिल ने 20 रन बनाने के लिए 40 बॉल खेल लीं. विराट कोहली तो सेट होने से पहले ही चलते बने. कोहली को ताइजुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. भारत ने शुरुआती 19.3 ओवर में महज 48 रन बनाए थे और उसके तीन विकेट गिर चुके थे. बाद में ऋषभ पंत जरूर आक्रामक रणनीति पर खरे उतरे. पंत ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाए जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे.
पुजारा-श्रेयस और अश्विन ने किया कमाल

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











