
Ind Vs Ban: रविचंद्रन अश्विन द ग्रेट... ताबड़तोड़ बैटिंग कर बांग्लादेश से ऐसे छीनी जीत, बना डाले रिकॉर्ड
AajTak
रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर मुश्किल समय में टीम इंडिया की लाज बचाई है. भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में 3 विकेट से हराया और टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली. चौथे दिन किस तरह रोमांचक मोड़ पर यह मैच पहुंच गया था, पढ़िए...
बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीत हासिल की. रविवार को भारत ने इस मैच के साथ बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी जीत ली. एक वक्त पर यह टेस्ट मैच टीम इंडिया की पकड़ से निकल रहा था और हार का खतरा मंडराने लगा था. लेकिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया और भारत को मैच जिता दिया.
बांग्लादेश ने भारत को 145 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम इंडिया शनिवार को ही 45 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी. चौथे दिन का खेल शुरू हुआ था टीम के पास 6 विकेट थे और 100 रनों की जरूरत थी. लेकिन यहां भारतीय टीम लड़खड़ा गई और 74 के स्कोर पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे.
क्लिक करें: श्रेयस-अश्विन ने तोड़ा बांग्लादेश का सपना, टीम इंडिया ने मीरपुर टेस्ट के साथ सीरीज भी जीती
अश्विन ने श्रेयस के साथ पलटा गेम टीम इंडिया बैकफुट पर आई तो श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने साझेदारी की. शुरुआत में दोनों ने विकेट को बचाया, लेकिन उसके बाद अश्विन ने फ्रंटफुट पर खेलना शुरू किया और तेज़ी से रन बटोर लिए. रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पारी में 62 बॉल में 42 रन बना दिए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
श्रेयस और अश्विन के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई और यहीं बांग्लादेश का सपना टूट गया. क्योंकि अगर बांग्लादेश 3 विकेट झटक लेता तो यह टेस्ट मैच उसके नाम होता. साथ ही टेस्ट इतिहास में यह बांग्लादेश की भारत के खिलाफ पहली जीत होती, लेकिन ऐसा हो नहीं सका.
मीरपुर टेस्ट स्कोरबोर्ड:

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











