
IND vs AUS, Rohit Sharma KL Rahul: तो रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से रहेंगे बाहर! केएल राहुल की शानदार पारी के बाद मीम्स VIRAL
AajTak
IND vs AUS Test Series: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 24 नवंबर को पर्थ में भारतीय टीम से जुड़ने की संभावना है. ये देखना होगा कि रोहित के वापस लौटने पर केएल राहुल फिर से ओपनिंग करेंगे या नहीं. केएल राहुल ने पर्थ टेस्ट में शानदार बैटिंग की है.
India vs Australia, Rohit Sharma And KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 106 रन बनाए. यानी पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 46 रनों की लीड मिली.
राहुल ने की शानदार बैटिंग तो ट्रेंड में आए रोहित शर्मा
इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में धांसू खेल दिखाया है. दूसरे दिन (23 नवंबर) स्टम्प तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 172 रन बना लिए. यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर नाबाद हैं. यशस्वी ने अपनी 193 गेंदों की पारी में 7 चौके और दो छक्के लगाए हैं. वहीं राहुल के बल्ले से चार चौके निकले. राहुल ने 153 गेंदों का सामना किया है. भारतीय टीम की कुल लीड 218 रनों की हो चुकी है और उसकी काफी मजबूत है.
देखा जाए तो इस मुकाबले के पहले दिन विकेटों का पतझड़ देखने को मिला था. पहले दिन 17 विकेट गिरे थे. वहीं दूसरे दिन के खेल में सिर्फ तीन विकेट गिरे. भारतीय ओपनर्स केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जितनी तारीफ की जाए वो कम है. दोनों ने खराब गेंदों पर रन बनाए, जबकि अच्छी गेंदों को सम्मान दिया.
केएल राहुल के पर्थ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद फैन्स के मन में बड़ा सवाल यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले टेस्ट में भारतीय टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन क्या होगा. दरअसल कप्तान रोहित शर्मा 24 नवंबर को पर्थ में भाारतीय टीम से जुड़ जाएंगे. ये देखना होगा कि रोहित के वापस लौटने पर राहुल एडिलेड टेस्ट (6-10 दिसंबर) में ओपनिंग करेंगे या नहीं. एक फैन ने तो यहां तक मजाक में कहा कि राहुल के शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से बाहर रह सकते हैं. वहीं एक फैन ने सुझाव दिया कि रोहित को टेस्ट में छठे नंबर पर बैटिंग करना चाहिए.
Big update 🚨 After kl Rahul terrific performance Captain Rohit Sharma can miss the 2nd test as well ...#INDvAUS https://t.co/O09bGVVNHq

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












