
IND vs AUS Day Night Test: सिर्फ भारतीय टीम देती है पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर, जानें पाकिस्तान-इंग्लैंड का हाल
AajTak
IND vs AUS Day Night Test: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला डे-नाइट होगा, जो पिंक बॉल से एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा. इतिहास में अब तक 10 टीमों के बीच कुल 22 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले गए हैं. इसमें सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया ने ही 12 पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं. भारतीय टीम ने अब तक 4 पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं.
IND vs AUS Head to Head Day Night Test: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा टेस्ट डे-नाइट होगा, जो पिंक बॉल से एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा.
पहला टेस्ट मैच नवंबर 2015 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडिलेड में खेला गया था. जिसमें कंगारू टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद से इतिहास में अब तक 10 टीमों के बीच कुल 22 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले गए हैं.
इसमें सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया ने ही 12 पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 11 जीते हैं. जबकि भारतीय टीम ने अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेला था, जिसमें भारतीय टीम ने पारी और 46 रनों से जीत दर्ज की थी.
ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देती है भारतीय टीम
मगर यहां देखने वाली बात है भले ही भारतीय टीम ने काफी बाद में यह डे-नाइट टेस्ट खेलना शुरू किया हो, लेकिन इस पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को अगर कोई टक्कर देती है, तो वो भारतीय टीम ही है. यह बात हम हेड-टू-हेड के मामले में नहीं, बल्कि जीत के प्रतिशत को लेकर कर रहे हैं.
वैसे तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ही पिंक बॉल टेस्ट खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी. यह मुकाबला दिसंबर 2020 को एडिलेड में ही हुआ था. मगर बात जीत के प्रतिशत की करें तो पिंक बॉल टेस्ट के इस रिकॉर्ड के मामले में ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत का ही नंबर है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









