
IND vs AUS 3rd Test: गाबा में हिस्ट्री रिपीट करने उतरेगी टीम इंडिया... रोहित-विराट पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
भारतीय टीम शनिवार से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में जब आस्ट्रेलिया से खेलेगी तो नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्लों पर लगी होंगी. सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद ब्रिस्बेन टेस्ट निर्णायक साबित हो सकता है. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5.50 बजे शुरू होगा.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











