
Ind Vs Aus: स्टार्क, बोल्ट और शाहीन... बाएं हाथ के बॉलर ने हर बार कराया सरेंडर, रोहित-कोहली सब फेल!
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में मेजबान टीम की 10 विकेट से हार हुई. इस मैच में मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी यूनिट की रीढ़ तोड़ दी और 5 विकेट झटके. ऐसा कई बार हुआ है जब लेफ्ट आर्म पेस बॉलर के आगे भारतीय टीम ने सरेंडर किया हो.
विशाखापट्टनम में खेले गए वनडे सीरीज़ के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के आगे टीम इंडिया पूरी तरह से नतमस्तक दिखी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 117 रन पर ढेर हो गया, जो वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में उसका सबसे कम स्कोर है. कंगारू टीम ने सिर्फ 11 ओवर में बिना विकेट खोए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए असली कमाल मिचेल स्टार्क ने किया. जिन्होंने 8 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट झटके. मिचेल स्टार्क ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज का विकेट लिया था. स्टार्क की धारदार बॉलिंग के आगे भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप दिखा.
क्लिक करें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी हार के ये हैं गुनहगार
मिचेल स्टार्क और भारत... टीम इंडिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड दमदार रहा है, उन्होंने सिर्फ 15 मैच में भारत के खिलाफ 25 विकेट झटके हैं. इस दौरान वह दो बार पारी में पांच विकेट झटक चुके हैं. 2015 में मेलबर्न में हुए एक मैच में मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ 10 ओवर में 43 रन देकर 6 विकेट लिए थे. अब विशाखापट्टनम में उन्होंने 8 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट लिए हैं.
भारत के लिए मिचेल स्टार्क बड़ी मुश्किल पैदा करते हैं, ऐसा इसलिए भी क्योंकि वह अधिकतर टीम इंडिया के ओपनर्स और स्टार बल्लेबाजों को ही अपना शिकार बनाते हैं. यही वजह है कि स्टार्क के हमले के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर चली जाती है.
क्लिक करें: वनडे में फिसड्डी साबित हो रहे सूर्या, 20 पारियों में 500 रन भी नहीं, कबतक मिलेगा मौका?

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










