
IND Vs AUS: विराट के 75वें शतक से इंडिया गुलजार, भारत के लिए खुला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का द्वार?
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए 186 रन की पारी खेली. नवंबर 2019 के बाद से विराट को टेस्ट शतक का इंतजार था. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये उनका का 75वां शतक है. क्या विराट लगा पाएंगे शतकों की 'सेंचुरी?' देखें.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











