
Ind Vs Aus: अहमदाबाद टेस्ट में फिर बढ़ेगी टीम इंडिया की मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया चलेगा इंदौर वाला ‘दांव’?
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की नज़र अहमदाबाद टेस्ट में कमाल कर सीरीज़ को बराबरी पर लाने की है, तो वहीं टीम इंडिया यहां जीत हासिल कर सीरीज़ और WTC फाइनल का टिकट अपने नाम करना चाहेगी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 मार्च से सीरीज़ का चौथा टेस्ट शुरू हो रहा है. इंदौर टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया सतर्क है और अब उसकी कोशिश यहां जीत हासिल कर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की है. लेकिन टीम इंडिया के लिए यहां मुश्किलें बढ़ रही हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज़ के आखिरी टेस्ट में भी स्टीव स्मिथ ही टीम की कप्तानी कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस घर वापस लौटे हुए हैं, क्योंकि उनकी मां की तबीयत काफी खराब है. ऐसे में अभी तक उनकी वापसी कन्फर्म नहीं है. पैट कमिंस के ना लौटने पर स्टीव स्मिथ ही ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे. बता दें कि स्टीव स्मिथ का भारत में बतौर कप्तान रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है और इंदौर में भी कंगारू टीम की उनकी अगुवाई में ही जीत मिली थी.
स्टीव स्मिथ ने भारत में 5 टेस्ट मैच में कप्तानी की है, इनमें 2 में जीत और 2 में हार मिली है. जबकि एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है. स्टीव स्मिथ की कोशिश होगी कि अहमदाबाद टेस्ट में भी वह अपनी टीम को जीत दिलाएं, ताकि सीरीज़ बराबरी पर रहे. वहीं टीटम इंडिया इस मैच में वापसी करना चाहेगी.
ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (c), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैट कुह्नमैन, मार्नस लैबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (वीसी), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल (vc), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, इशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव, जयदेव उनादकट
बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़
पहला टेस्ट- भारत पारी और 132 रनों से जीतादूसरा टेस्ट- भारत 6 विकेट से जीतातीसरा टेस्ट- ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीताचौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











