IIT Delhi के वैज्ञानिकों ने परखी योग की ताकत, लॉकडाउन के दौर में योगियों पर की ये स्टडी
AajTak
कोरोना महामारी के दौरान लोगों में तनाव, चिंता और अवसाद भी बढ़ा है. ऐसे में योगाभ्यास करने वालों को इन समस्याओं से कम जूझना पड़ा. आईआईटी दिल्ली के ताजा अध्ययन में यह सामने आया है.
COVID-19 के प्रकोप के दौरान लोगों में एंजाइटी, स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्याएं बढ़ी हैं. लेकिन इस दौरान योग ने लोगों की बहुत मदद की है. यह कोई कोरी कल्पना नहीं बल्कि आईआईटी दिल्ली के ताजा अध्ययन में यह बात सामने आई है. आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं का अध्ययन प्रतिष्ठित पत्रिका PLOS ONE में प्रकाशित हुआ है. अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना के दौरान लगे बीते साल लगे लॉकडाउन के 4 से 10 हफ्ते के बीच योगाभ्यास करने वालों में न करने वालों की अपेक्षा स्ट्रेस, एंजाइटी और डिप्रेशन का स्तर काफी कम था. यही नहीं उनमें मानसिक शांति का स्तर भी अधिक पाया गया. कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान 'योगा एन इफेक्टिव स्ट्रेटजी फॉर सेल्फ मैनेजमेंट ऑफ स्ट्रेस रिलेटेड प्रॉब्लम्स एंड वेलबीइंग' शीर्षक से यह अध्ययन किया गया. यह अध्ययन आईआईटी दिल्ली के नेशनल रीसोर्स सेंटर फॉर वैल्यू एजुकेशन इन इंजीनियरिंग (NRCVEE) के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा किया गया था. इस शोध टीम में NRCVEE से डॉ पूजा साहनी, नितेश और मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग, आईआईटी दिल्ली में प्रोफेसर डॉ कमलेश सिंह के अलावा NRCVEE हेड प्रो राहुल गर्ग शामिल थे.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











