
ICC Rankings: शुभमन गिल ने बाबर आजम को कर दिया चित... चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ही बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज
AajTak
नवीनतम आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल ने जोरदार उपलब्धि हासिल की है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में उन्होंने पाकिस्तान के धुरंधर बाबर आजम को पछाड़ दिया है और दुनिया के शीर्ष वनडे बल्लेबाज बन गए हैं.
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले नवीनतम आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल ने जोरदार उपलब्धि हासिल की है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में उन्होंने पाकिस्तान के धुरंधर बाबर आजम को पछाड़ दिया है और दुनिया के शीर्ष वनडे बल्लेबाज बन गए हैं.
दूसरी तरफ श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्ष्णा वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को पछाड़कर पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया है.
चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत से ठीक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर यह एक बड़ा बदलाव है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान तथा दुबई में 8 टीम के टूर्नामेंट के दौरान आने वाले हफ्तों में क्या होगा.
गिल (रेटिंग- 796) पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज के तीसरे वनडे के दौरान अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी शतकीय पारी 25 साल के खिलाड़ी को रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाने के लिए काफी थी.
यह दूसरी बार है जब गिल ने वनडे क्रिकेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है. गिल ने इससे पहले 2023 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बीच बाबर को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












