
Honda की इस कार में Nitin Gadkari ने लिया इंटरेस्ट,चलती है तीन-तीन तरह के फ्यूल से
AajTak
इस कार की खास बात ये है कि ये तीन तरह के फ्यूल मोड से चल सकती है. यानी आप इसे पेट्रोल कार, इलेक्ट्रिक कार या फिर हाइब्रिड कार, तीनों तरह से चला सकते हैं.
ऑटो सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी आए, लोगों का फ्यूल का खर्च कम हो, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ऐसे इनोवेशन काफी पसंद आते हैं. इसलिए उन्हें आप Honda की ऐसी ही एक नई हाइब्रिड कार को में इंटरेस्ट लेते हुए देख सकते हैं. ये कार एक नहीं-दो नहीं , बल्कि तीन-तीन तरह के फ्यूल मोड से चल सकती है. इससे पहले गडकरी हाइड्रोजन कार Toyota Mirai से संसद भवन जा चुके हैं और Tesla की इलेक्ट्रिक कार की टेस्ट ड्राइव भी ले चुके हैं.
Honda Car India ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर नितिन गडकरी के Honda City eHEV का निरीक्षण करने की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें नितिन गडकरी को इस नई हाइब्रिड कार के बारे में जानकारी लेते हुए देख सकते हैं.
It was a proud moment for us at Honda Cars India Ltd, when Mr. Nitin Gadkari, Hon'ble Minister of Road Transport and Highways, Government of India, took time out of his busy schedule to meet our officials and check out the new Honda City e:HEV. (1/2) pic.twitter.com/Zjpsr6kDFY
Honda Cars ने हाल ही में अपनी पॉपुलर सेडान कार Honda City का एक हाइब्रिड वर्जन लॉन्च किया है. इस कार की खास बात है कि ये तीन तरह के फ्यूल मोड से चल सकती है. यानी आप इसे पेट्रोल कार, इलेक्ट्रिक कार या फिर हाइब्रिड कार, तीनों तरह से चला सकते हैं. इसकी इसी खासियत की वजह से Honda City e:HEV सेडान कार होने के बावजूद हैचबैक की तरह 26.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है.
Honda की इस कार में पेट्रोल इंजन के साथ-साथ दो सेल्फ-चार्जिंग इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं. इसलिए ये गाड़ी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड में भी चल सकती है. इलेक्ट्रिक मोड पर चलाने के दौरान गाड़ी ट्रैक्शन मोटर से रफ्तार भरती है और इंजन स्टॉप हो जाता है. हालांकि इस मोड में एक लिमिटेड स्पीड से ही गाड़ी दौड़ सकती है. वहीं अगर इस कार को आप हाईवे पर हाई-स्पीड में दौड़ाना चाहते हैं, तो फिर इस कार को पेट्रोल इंजन मोड पर चलाया जा सकता है. इस मोड में गाड़ी क्लच के साथ दौड़ती है. जबकि इलेक्ट्रिक मोटर जरूरत पड़ने पर पीक पॉवर जेनरेट करती है. वहीं हाइब्रिड मोड पर आप इस गाड़ी की मैक्सिमम पॉवर का मजा उठा सकते हैं. इस मोड पर गाड़ी का पेट्रोल इंजन एक इलेक्ट्रिक जेनरेटर की तरह काम करने लगता है.
कार में मौजूद ये हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम 126 PS की मैक्स पॉवर और 253 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ एक एडवांस इलेक्ट्रिक सर्वो ब्रेक सिस्टम भी दिया गया है. ये बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देता है; और गाड़ी में मौजूद लीथियम आयन बैटरी को चार्ज करने में भी मदद करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










