
Haris Rauf Muzna Malik: 'गलत रिकॉर्ड किया गया', पत्नी से माफी मांगते वीडियो पर बोला पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ
AajTak
पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाद हारिस रऊफ ने अपनी क्लासमेट और पाकिस्तान की स्टार मॉडल मुज्ना मलिक से निकाह किया है. हारिस और मुज्ना ने वेडिंग शूट भी कराया, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. हारिस इसमें मुज्ना से माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं....
Haris Rauf Muzna Malik: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के घर खुशियों का माहौल है. यह क्रिकेटर शनिवार (24 दिसंबर) को शादी के बंधन में बंधा है. यह निकाह इस्लामाबाद में कुछ करीबी रिश्तेदारों के बीच ही हुआ है. इस शादी में हारिस के साथी खिलाड़ी शाहीन शाह आफरीदी औऱ पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी समेत कुछ करीबी लोग ही आए थे.
29 साल के हारिस ने अपनी क्लासमेट रही मुज्ना मलिक से शादी की है. दोनों ने वेडिंग शूट भी कराया, जो काफी वायरल हुआ है. इसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ है, जिसमें हारिस अपनी पत्नी मुज्ना से माफी मांगते नजर आ रहे हैं. इसमें उनका अंदाज अलग ही नजर आया, जो फैन्स को भी काफी पसंद आया.
महिला फैन का सवाल सुनकर शर्माए हारिस
इसके बाद एक प्रोग्राम में एक लेडी फैन ने हारिस से इसी वीडियो और माफी को लेकर सवाल दाग दिया. उनके जवाब देते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस ने कहा कि मेरी कोई गलती नहीं थी. वह कैमरामैन ने ही गलत रिकॉर्ड किया गया था.
दरअसल, फैन ने पूछा, 'सर, आप अपनी वाइफ से फोटोशूट पर माफी क्यों मांग रहे थे?' यह सवाल सुनने के बाद हारिस शर्मा गए और जमकर हंसने लगे. इसके बाद हारिस ने खुद को संभाला और उस फैन को जवाब देते हुए कहा, 'इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी. जो शूट कर रहा था, उसने गलत रिकॉर्ड किया.'
सोशल मीडिया पर नहीं हैं मुज्ना मलिक

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











