
Gold Rate Weekly Update: सोना खरीदने की है तैयारी, तो पहले जानें हफ्तेभर में कहां पहुंचा 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट
AajTak
Gold Rate Weekly Update: सोने की कीमतें पहले से ही नए हाई पर पहुंची हुई हैं और बीते एक हफ्ते में इसके दाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. न केवल MCX पर, बल्कि घरेलू मार्केट में इसकी कीमतें बदली हैं.
सोने की कीमतों (Gold Rates) में बीते एक हफ्ते में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इससे पहले हफ्तेभर में Gold Price में आए बदलाव के बारे में जान लेना आपके लिए जरूरी है. कीमती पीली धातु की कीमतों में न केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चेंज देखने को मिली है, बल्कि घरेलू मार्केट में इसके दाम काफी बदल गए हैं. आइए जानते हैं फिलहाल 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का कहां पर कितना दाम है?
MCX में यहां पहुंचा सोने का दाम सबसे पहले बताते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में आए बदलाव के बारे में, तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 जून की एक्सपायरी वाला Gold 35 रुपये टूटकर 89,652 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. जबकि इससे एक हफ्ते पहले यानी 21 जून को इस गोल्ड का वायदा भाव 88,503 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी एक हफ्ते में गिरावट के बावजूद सोने की कीमतें एमसीएक्स पर 1149 रुपये बढ़ी है.
घरेलू मार्केट में Gold Price में ये बदलाव अब बताते हैं घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों में आए चेंज के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (IBJA.Com) के मुताबिक, इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट (10 Gram 24 Karat Gold Rate) 89,160 रुपये था. जबकि 21 मार्च को ये 88,169 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस हिसाब से देखें, तो घरेलू मार्केट में भी सोना महंगा हुआ है और इसका भाव 991 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ा है.
अन्य क्वालिटी के सोने का घरेलू भाव
24 कैरेट गोल्ड 89,160 रुपये/10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 87,020 रुपये/10 ग्राम 20 कैरेट गोल्ड 79,360 रुपये/10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड 72,220 रुपये/10 ग्राम 14 कैरेट गोल्ड 57,510 रुपये/10 ग्राम
मेकिंग चार्ज और GST से बढ़ती है कीमत ऊपर बताए गए गोल्ड रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के हैं, इनके जुड़ने से दाम में बदलाव हो सकता है. दरअसल, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के गोल्ड और सिल्वर रेट बताए गए हैं. IBJA की तरफ से जो रेट जारी किए जाते हैं वे देशभर के लिए सामान होते हैं. अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर अलग से जीएसटी और मेकिंग चार्ज देना होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











