
Gautam Gambhir, IND vs AUS 2nd Test: BGT सीरीज के बीच में ऑस्ट्रेलिया से भारत लौट रहे कोच गौतम गंभीर, फैमिली इमरजेंसी है वजह
AajTak
Guatam Gambhir Latest news: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया से वापस आ रहे हैं. गंभीर की बात की जाए तो उनके लिए ऑस्ट्रेलियाई दौर बतौर हेड कोच एक बड़ा चैलेंज है.
Gautam Gambhir Coming to India: भारतीय क्रिकेट टीम को को दूसरे टेस्ट से पहले झटका लगा है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भारत लौट रहे हैं. गंभीर फैमिली इमरजेंसी के कारण भारत वापस आ रहे हैं, लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले उनके ऑस्ट्रेलिया वापस लौटने की संभावना है.
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर, जहां उसने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में 295 रनों से जीत दर्ज की थी. यह सीरीज गौतम गंभीर के लिए भी लिटमस टेस्ट है, क्योंकि उनके कोचिंग काल में भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा है.
हालांकि, गंभीर 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले 'पिंक टेस्ट' से पहले भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे. गंभीर की अनुपस्थिति में असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर, रयान टेन डोएशेट, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और फील्डिंग कोच टी दिलीप ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेंगे.
गंभीर की कोचिंग का कार्यकाल कैसा रहा गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम अब तक श्रीलंका में 3 मैचों की वनडे सीरीज हारी, 3 मैचों की टी20 सीरीज जीती थी. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने टी20 सीरीज और टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी. भारत को हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा.
रोहित शर्मा खेलेंगें एडिलेड टेस्ट... एडिलेड टेस्ट से पहले भारत 30 नवंबर से केनबरा के मनुका ओवल में प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच में भी खेलते हुए दिखेंगे. जो पैटरनिटी लीव के बाद पर्थ में टीम में शामिल हुए थे. वो निश्चित तौर पर इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे.
क्या गिल खेलेंगे एडिलेड टेस्ट? भारत के के बल्लेबाज शुभमन गिल को पर्थ टेस्ट से पहले अंगूठे में चोट लग गई थी. अब उनकी इंजरी को एडिलेड टेस्ट से पहले देखा जाएगा. वहीं उनके खेलने पर भी अंतिम फैसला सप्ताह के अंत में किया जाएगा. केनबरा में होने वाले मैच में दो उनके खेलने की संभावना ना के बराबर है. गिल की अनुपस्थिति में देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया और उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की. रोहित की वापसी के साथ अगर गिल ठीक नहीं होते हैं तो केएल राहुल नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











