
Ganesh Chaturthi: श्रद्धालु ने मंदिर में चढ़ाया 5 किलो का सोने का मुकुट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Zee News
Ganesh Chaturthi 2021: मंदिरों में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन हो रहा है. बिना मास्क लगाए किसी को भी मंदिर में एंट्री नहीं मिल रही है. लोग मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं.
पुणे: आज देशभर में हर्षोल्लास से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2021) मनाई जा रही है. लोग मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश (Lord Ganesh) के दर्शन कर रहे हैं. वहीं कई श्रद्धालु गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) को अपने घर भी लाए हैं. इस बीच पुणे के एक मंदिर में श्रद्धालु ने सोने का 5 किलोग्राम का मुकुट चढ़ाया है. सोने के इस मुकुट की कीमत करीब 6 करोड़ है. Day 1 - Maha Bhog of 21 kg Prasad has been offered to Bappa! बता दें कि गणेश चतुर्थी का त्यौहार महाराष्ट्र में काफी धूमधाम से मनाया जाता है, यहां ये त्यौहार 10 दिन तक चलता है. पुणे में भगवान गणेश का एक बहुत पुराना मंदिर है, जिसका नाम श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई गणपति मंदिर (Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati Mandir) है. इस मंदिर में एक भक्त ने गणेश चतुर्थी के मौके पर 5 किलोग्राम का सोने का मुकुट चढ़ाया है. Watch all the programs live on our official Facebook Page @dagadushethganpati or on our websiteMore Related News
