Gandhian Leader Subbarao Death: गांधीवादी नेता पद्म श्री सुब्बाराव का निधन, अशोक गहलोत दी श्रद्धांजलि
ABP News
पद्मश्री से सम्मानित सुब्बाराव को तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले यहां एसएमएस (सवाई मानसिंह) अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जयपुर: वयोवृद्ध गांधीवादी समाजसेवक डॉ. एस एन सुब्बाराव 'भाईजी' का आज एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुब्बाराव के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है. पद्मश्री से सम्मानित सुब्बाराव को तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले यहां एसएमएस (सवाई मानसिंह) अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अस्पताल में बुधवार तड़के निधन हो गया.
मुख्यमंत्री गहलोत सुब्बाराव का हालचाल जानने मंगलवार को भी अस्पताल गए थे. उन्होंने सुब्बाराव के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘वयोवृद्ध गांधीवादी, भाईजी डॉ एसएन सुब्बाराव के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद आघात पहुंचा है. सत्तर वर्ष से अधिक समय से देश के युवाओं से जुड़कर अपने शिविरों के माध्यम से लगातार उन्हें प्रेरणा देने वाले और देश की पूंजी गांधीवादी विचारक एवं प्रेरक का देहांत एक अपूरणीय क्षति है.’’

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












