
G20 Summit: पीएम मोदी ने की स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज से मुलाकात, अफगानिस्तान समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ABP News
G20 Summit: विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों का स्वागत किया, जिसमें एयरबस स्पेन से 56 C295 विमान खरीदने के अनुबंध पर हस्ताक्षर शामिल हैं.
G20 Summit: इटली के रोम में G-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में स्पेन से और निवेश को आमंत्रित किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों, पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत में स्थिति भी शामिल हैं.
जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपने इतालवी समकक्ष मारियो द्राघी के निमंत्रण पर यहां पहुंचे मोदी की सांचेज के साथ बैठक के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे. प्रधान मंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “सांचेज कास्टेजोन, आपसे मिलकर खुशी हुई. आज की बातचीत भारत और स्पेन के बीच प्रगाढ़ मित्रता को मजबूती देगी. हमने वाणिज्य, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों पर उपयोगी चर्चा की.”

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












