
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
ABP News
Friday OTT Release 6th March: फ्राइडे 6 मार्च को ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. इन्हें आप वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं.
तीसरे महीने का पहला शुक्रवार आ गया है इसी के साथ ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर भी दमदार कहानियों और दिलचस्प ट्विस्ट वाली नई फिल्में और सीरीज की बाढ़ आ गई है जो आपके वीकेडं को घर बैठे मजेदार बना सकती हैं. तो चलिए यहां फ्राइडे को रिलीज हुई नई ओटीटी लाइनअप की पूरी लिस्ट जान लेते हैं ताकि आप इन्हें अपने वीकेंड वॉच लिस्ट में शामिल कर सकें.
जब खुली किताबयह एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो 50 साल से ज़्यादा समय से शादीशुदा एक कपल के बारे में है, जिनकी शांत सी लगने वाली ज़िंदगी तब उलट-पुलट हो जाती है जब एक लंबे समय से दबा हुआ राज़ सामने आता है. फिल्म में पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना, समीर सोनी और मानसी पारेख हैं. ये फिल्म 6 मार्च, शुक्रवार को जी5 पर रिलीज हो गई है.
सूबेदारसूबेदार एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की कहानी है जो आम ज़िंदगी में ढलने की कोशिश कर रहा है. जब एक लोकल माफिया उसके परिवार और कम्युनिटी को धमकाता है, तो उसे अपनी पुरानी आदतों पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ता है. फिल्म में एक्शन के साथ इमोशनल फैमिली ड्रामा भी है. ये 5 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म में अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला और राधिका मदान के साथ मोना सिंह ने अहम रोल प्ले किया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












