
Friday OTT Release: इस फ्राइडे घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'बैंडवाले' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक इतना कुछ
ABP News
Friday OTT Release 13th February: ये फ्राइडे एंटरटेनमेंट से फुल रहने वाला है. दरअसल शुक्रवार को ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं जो आपके वीकेंड के मजेदार बना देंगी.
इस शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 को ओटीटी लवर्स के देखने के लिए कुछ अच्छा है. दरअसल इस फ्राइडे रोमांटिक से लेकर फ़ैमिली ड्रामा और सस्पेंस थ्रिलर वाली कई फिल्में और सीरीज आ रही हैं जो आपका फुल एंटरटेनमेंट करेंगी. ऐसे में अगर आप इस वीकेंड को घर बैठे मजेदार बनाना चाहते हैं तो फ्राइडे OTT लाइनअप को आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए. चलिए यहां 13 फरवरी, शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हो रही सभी फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जान लेते हैं.
'बैडवाले' 'बैडवाले' एक म्यूज़िकल ड्रामा सीरीज़ है जिसमें शालिनी पांडे, ज़हान कपूर और स्वानंद किरकिरे हैं। यह क्रिएटिविटी, म्यूज़िक, दोस्ती और अपनी आवाज़ खोजने के बारे में एक कहानी है. य़े सीरीज 13 फरवरी शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स द कॉन्ज्यूरिंग फ़्रैंचाइज़ी का नौवां और आखिरी पार्ट द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स स्मर्ल हॉन्टिंग केस की असल ज़िंदगी की जांच पर बेस्ड है. यह फ़िल्म 1986 में एड और लोरेन वॉरेन की ज़िंदगी की कहानी बताती है, जिन्हें एक शैतानी ताकत टॉर्चर करती है, जो एक शापित पुराने शीशे से जुड़ी है. ये शुक्रवार, 13 फरवरी से ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.













