
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ृी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने बटोरे चिल्लर, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ABP News
Friday Box Office 6th March: फ्राइडे को कई नई रिलीज फिल्मों पर द केरल स्टोरी 2 ही हावी दिखी. वहीं ओ रोमियो का हाल काफी बुरा दिखा. यहां सभी फिल्मों की शुक्रवार को हुई कमाई के नंबर्स देख सकते हैं.
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर मिले-जुले नतीजे देखने को मिले. दरअसल इस फ्राइडे एनिमल एडवेंचर एनिमेशन हॉपर्स से लेकर तेलुगु फिल्म मृत्युंजय और हिंदी फिल्म चरक: फेयर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ये सभी हफ्ते भर पुरानी द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड से कमाई के लिए तगड़ा कंप्टीशन करती दिखीं. वहीं तीन हफ्ते पहले आई ओ रोमियो मुट्टी भर कमाई के लिए तरसती नजर आई. चलिए यहां इन सभी फिल्मों के फ्राइडे कलेक्श की रिपोर्ट जानते हैं.
द केरल स्टोरी 2 ने दूसरे फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन? 8वें दिन, द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड ने 2.50 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया, जिससे भारत में इसका कुल कलेक्शन 25.40 करोड़ रुपये हो गया, शुक्रवार, 6 मार्च, 2026 को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 11.71% थी. कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म काफी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद थिएटर में रिलीज़ हुई थी, इसमें अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं।
हॉपर्स ने शुक्रवार को कितनी की कमाई? हॉलीवुड एनिमल एडवेंचर एनिमेशन फिल्म हॉपर्स भी शुक्रवार, 6 मार्च, 2026 को सिल्वर स्क्रीन पर आई. डेनियल चोंग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में अपने पहले दिन 0.55 करोड़ रुपये कमाए. शुक्रवार, 6 मार्च, 2026 को इसकी कुल 8.77% इंग्लिश ऑक्यूपेंसी थी, जिसमें रात के शो में सबसे ज़्यादा 15.79% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, इसके बाद शाम को 8.09%, दोपहर में 7.23% और सुबह के शो में 3.95% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इस एनिमेशन फिल्म में पाइपर कर्डा, बॉबी मोयनिहान, जॉन हैम, कैथी नाजिमी, डेव फ्रैंको, एडुआर्डो फ्रैंको और अन्य जैसे एक्टर्स ने किरदारों को आवाज़ दी है.
मृत्युंजय ने शुक्रवार को कितनी की कमाई? इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक तेलुगु फिल्म मृत्युंजय ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, और लाखों में कमाई की. श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन स्टारिंग इस फिल्म ने अपने पहले दिन 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया, और इसकी कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 19.85% रही. इस तेलुगु थ्रिलर को हुसैन शा किरण ने लिखा और डायरेक्ट किया है. यह एक उभरते हुए क्राइम रिपोर्टर की कहानी है जो तब इन्वेस्टिगेशन शुरू करता है जब उसे शक होता है कि तथाकथित एक्सीडेंट असल में मर्डर हैं.













