
Fog Alert: कश्मीर से दिल्ली-यूपी तक, धुंध की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानें कोहरे से कब मिलेगी राहत
AajTak
कोहरे का असर दिल्ली में दोपहर तक दिखा और आने वाले तीन दिनों तक इसमें बहुत ज़्यादा सुधार की गुंजाइश भी नहीं दिखाई दे रही है. लेकिन सवाल ये कि आखिरकार इतने बड़े इलाके में कोहरा अचानक इतना गहरा क्यों हो गया?
दिल्ली और आसपास के इलाकों में धुंध यानि कोहरे का पहरा है. कहानी किसी एक इलाके की नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की है. जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक कोहरे की चादर बिछी हुई है. आलम ये है कि सिर्फ सुबह ही नहीं बल्कि शाम ढलते ही धुंध छानी शुरू हो जाती है. अमृतसर से लेकर लाहौर में तो मंगलवार को शाम 6 बजे ही विजिबिलिटी ज़ीरो हो गई थी. कोहरे का असर दिल्ली में दोपहर तक दिखा और आने वाले तीन दिनों तक इसमें बहुत ज़्यादा सुधार की गुंजाइश भी नहीं दिखाई दे रही है. लेकिन सवाल ये कि आखिरकार इतने बड़े इलाके में कोहरा अचानक इतना गहरा क्यों हो गया, ऐसी कौन सी वजह है जो इस मौसम में घना कोहरा छा जाता है, जो पूरी तरह से जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर देता है.
आखिरकार कैसा मौसम होता है कोहरे के लिए अनुकूल?
कोहरे के लिए ठंड में भी एक खास किस्म का तापमान और पैटर्न जरूरी होता है. जिस इलाके में तापमान एक ख़ास रेंज में रहता है, वहीं पर कोहरा बनने के लिए सबसे ज़्यादा अनुकूल परिस्थितियां होती हैं. मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनामनी कहते हैं, "9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 13 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान कोहरा बनने के लिए सबसे ज़्यादा सही है और इन दिनों पूरे उत्तर भारत में रात और सुबह का तापमान इतना ही बना हुआ है. हवा भी नहीं है और वातावरण में भी किसी तरह की हलचल नहीं हो रही है. वर्टिकल यानि ऊपर दिशा की ओर चलने वाली हवा की रफ्तार भी 500 मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कम है." तो इन सब वजहों से जब एक बार कोहरा बन जाए तो छंटने में देरी होती है और एक बड़े इलाके में इसका असर दिखाई पड़ता है.
टेपरेचर इंवर्जन क्या है जो कोहरे के बनने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है
दरअसल मौसम का एक खास चरित्र आमतौर पर सर्दियों में देखने को मिलता है, जिसे वैज्ञानिक टेंपरेचर इंवर्जन कहते हैं. आमतौर पर ऊंचाई बढ़ने पर तापमान कम होता है, लेकिन जिस समय कोहरा बनता है उस समय इसका ठीक उलट हो जाता है. इस समय एंटी साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय होता है, जिसकी वजह से ज़मीन के पास तापमान कम और ऊपर जाने पर तापमान बढ़ने लगता है. आमतौर पर अगर ज़मीन पर तापमान 10 से 15 डिग्री तक होता है तो ऊपरी वायुमंडल में तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाता है. इससे नमी से भरी हवाएं ऊपर की ओर उठ ही नहीं पाती हैं. उत्तरी भारत में कई सारी नदियां हैं और साथ ही इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई भी की जाती है, जिससे बड़े इलाके में नमी का असर काफी ज़्यादा होता है. यही वजह है कि पंजाब जहां नदियों की संख्या ज़्यादा है वहां सबसे ज़्यादा कोहरे का असर दिखाई देता है.
कब तक छंटेगा कोहरा?

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










