
Explanied: कोविड से देश में 3 लाख मौत, दुनिया में मरने वाला हर 13वां शख्स भारतीय है, जानिए- आंकड़े क्या कहते हैं?
ABP News
ब्राजीन और अमेरिका के बाद कोरोना से भारत में सबसे ज्यादा जानें गई हैं. अमेरिका में अब तक करीब छह लाख और ब्राजील में साढ़े चार लाख लोग कोरोना की बलि चढ़ चुके हैं. बता दें कि भारत में दुनिया की करीब 17 प्रतिशत आबादी रहती है.
नई दिल्ली: दुनिया के दूसरे देशों की तरह की कोरोना की दूसरी लहर भारत पर कहर बनकर टूटी है. कोरोना से देश में होने वाली मौतों का आंकड़ा आज तीन लाख को पार कर गया. इसके साथ ही भारत उस टॉप थ्री देशों की लिस्ट में शामिल हो गया जहां कोरोना से अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत के अलावा इस लिस्ट में अमेरिका और ब्राजील हैं. अफसोसजनक बात है कि यह एक ऐसी लिस्ट है जिसमें कोई भी देश अपना नाम दर्ज नहीं करवाना चाहेगा. स्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 222,315 नए कोरोना केस आए और 4454 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,02,544 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 84,683 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले शनिवार को 2.40 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3741 संक्रमितों की जान गई थी.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












