
Exclusive: 'शंकराचार्य भी PDA हैं... पीड़ित, दुखी, अपमानित' कानपुर से अखिलेश यादव का बड़ा सियासी संदेश!
ABP News
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को भी PDA बताया. एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों के बीच उन्हें अपने सियासी फॉर्मूले में सेट करने की कोशिश की है. उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर में एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कन्नौज सांसद ने शंकराचार्य को पीडीए बताया है.
उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान का जिक्र करते हुए अखिलेश ने राज्य सरकार को भी घेरा है. अखिलेश ने पूछा कि शंकराचार्य का अपमान कैसे हो रहा है? हमारे धर्म के सबसे बड़े वह शंकराचार्य हैं. उनका जब अपमान हुआ तो डिप्टी सीएम कहते हैं महापाप पड़ेगा और जो देख रहे थे शंकराचार्य को और अपमान होते हुए देख रहे थे क्या उन पे महापाप नहीं पड़ेगा?
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इनको दुख है और उनको दुख था तो मैं तो एक ही सुझाव दे सकता हूं जापान से आने में बड़ा वक्त लगेगा इस्तीफा दो 100 विधायकों का ऑफर समाजवादियों की तरफ से नया मुख्यमंत्री बनाओ नए तरीके से काम करो. चुनावी वर्ष में ब्राह्मण कार्ड के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि पीडीए कार्ड देखिए शंकराचार्य पीड़ित हैं, दुखी हैं, अपमानित हैं. अब बताओ हम लोग उनके साथ खड़े हैं कि नहीं खड़े हैं.
सोनिया गांधी और राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके BJP नेता अपनी सरकार में परेशान! कहा- राजनीति छोड़ सकता हूं लेकिन...













