
Etawah: क्या कहता है इटावा की 3 विधानसभा सीटों का समीकरण?
AajTak
जनपद में 3 विधानसभाओं में भरथना विधानसभा और इटावा सदर विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं, वहीं तीसरी विधानसभा जसवंत नगर से समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह विधायक हैं. उत्तर प्रदेश में राजनीति के परिदृश्य की बात की जाए तो समाजवादी पार्टी के इस समय बड़े चेहरों में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव इटावा जनपद के सैफई गांव के ही हैं.
इटावा जनपद का ऐतिहासिक नाम इष्टिकापुरी है. जनपद में 6 तहसीलें- इटावा, भर्थना, ताखा, सैफई, चकरनगर और जसवंतनगर हैं. कुल 692 गांव हैं और 471 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें प्रधान चुने जाते हैं. जनपद में 21 पुलिस थाने और 8 ब्लॉक बढ़पुरा, बसरेहर, सैफई, जसवंतनगर, महेवा, चकरनगर, ताखा और भरथना हैं. इटावा जनपद की 80% साक्षरता है. वर्तमान में जनवरी 2021 के आंकड़ों के अनुसार, जनपद की कुल 18 लाख 32 हजार 685 की जनसंख्या है. इटावा लोकसभा में औरैया और कानपुर देहात का भी क्षेत्र शामिल है. जनपद में 3 विधानसभा हैं, जिनमें जसवंत नगर, भरथना और इटावा सदर है. पर्यटन की दृष्टि से लायन सफारी बनी हुई है. साथ ही राजनीति के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का गांव सैफई भी इसी जनपद में है. इटावा में सुविधाओं की बात की जाए तो एक बड़ा रेलवे स्टेशन, अच्छा-सा बस स्टैंड और सैफई में छोटी-सी हवाई पट्टी भी बनी हुई है. सैफई में मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज भी बना हुआ है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








