
ENG vs NZ Lords Test: लॉर्ड्स में तेज गेंदबाजों का कहर, न्यूजीलैंड के बाद 150 रन के अंदर सिमटी इंग्लैंड टीम
AajTak
लॉर्ड्स टेस्ट में पहले मेहमान न्यूजीलैंड टीम 132 रनों पर ढेर हो गई थी. इसके बाद मेजबान इंग्लिश टीम भी 141 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड को 9 रनों की बढ़त मिली....
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां दोनों टीम के बीच दो जून से लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच की पहली दोनों पारियों में तेज गेंदबाजों का ही बोलबाला रहा. यहां पहले न्यूजीलैंड टीम अपनी पहली पारी में 132 रनों पर ढेर हो गई थी.
इसके बाद मैदान में उतरी मेजबान इंग्लैंड टीम भी कमाल नहीं दिखा सकी और सिर्फ 141 रन बनाकर ही सिमट गई. इंग्लिश टीम पहली पारी में सिर्फ 9 रनों की बढ़त ही बना सकी. पहली दोनों पारियों के 20 विकेट तेज गेंदबाजों ने ही चटकाए हैं.
पहले जेम्स एंडरसन और मैटी पॉट्स ने कहर बरपाया
दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ. कीवी टीम ने लंच तक 39 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए. इसके बाद टीम के 102 रनों पर 9 खिलाड़ी आउट हुए. आखिर में टिम साउदी ने 26 और ट्रेंट बोल्ट ने 14 रन बनाते हुए टीम को 132 के स्कोर तक पहुंचाया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस टेस्ट से डेब्यू करने वाले मैटी पॉट्स और अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन ने 4-4 विकेट झटके. इनके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड और कप्तान बेन स्टोक्स को 1-1 सफलता को मिली.
A lead of 9 runs after the first innings. Scorecard/Clips: https://t.co/w7vTpJeQUh 🏴 #ENGvNZ 🇳🇿 pic.twitter.com/VyifbD7Zhf

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











