
ENBA अवॉर्ड्स में आजतक की बादशाहत बरकरार, बेस्ट शो से लेकर बेस्ट कवरेज को मिले कई अवॉर्ड
AajTak
ENBA Awards में इंडिया टुडे ग्रुप की धूम रही. आजतक और सहयोगी इंडिया टुडे ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं. आजतक को हिंदी में बेस्ट करेंट अफेयर्स अवॉर्ड मिला है, साथ ही आजतक के शो 'युद्ध की आंखों देखी' और 'बजट बाजार' ने भी बाजी मारी है.
ENBA Awards 2022 में भी इंडिया टुडे ग्रुप का दबदबा कायम है. आजतक और सहयोगी इंडिया टुडे ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं. बेस्ट कवरेज से लेकर बेस्ट प्रोग्राम, बेस्ट एंकर से लेकर बेस्ट डिबेट तक इंडिया टुडे ग्रुप ने जीत का परचम लहराया है.
इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल को 'टू द प्वाइंट' और 'स्टेट ऑफ वॉर' और इलेक्शन कवरेज के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया. एंकर अंजना ओम कश्यप को हल्लाबोल के लिए बेस्ट हिंदी डिबेट शो के अवॉर्ड के साथ ही 'कश्मीर फाइल्स' के लिए भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. यूक्रेन वॉर की कवरेज और 'श्वेत पत्र' के लिए श्वेता सिंह को अवॉर्ड मिला है. वहीं, 'बैटल फॉर कीव' के लिए गौरव सावंत को सम्मानित किया गया. बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम के लिए नेहा बाथम को अवॉर्ड मिला है.
डिजिटल की दुनिया में भी लगातार ग्रोथ कर रहे इंडिया टुडे ग्रुप को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इंडिया टुडे को 'कर्नाटक हिजाब' के लिए सम्मानित किया गया है. वहीं, श्रीलंका क्राइसिस कवरेज के लिए भी इंडिया टुडे को अवॉर्ड से नवाजा गया है. आजतक को हिंदी में बेस्ट करेंट अफेयर्स अवॉर्ड मिला है, साथ ही आजतक के शो 'युद्ध की आंखों देखी' और 'बजट बाजार' ने भी बाजी मारी है. आजतक के शो '10तक' और 'चुनावी शंखनाद' को भी ENBA अवॉर्ड से नवाजा गया है. 'अफगान रिपोर्टिंग' के लिए आजतक के अशरफ वानी को अवॉर्ड मिला है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






