
ED ने बंगाल पुलिस की FIR पर उठाए सवाल, छापेमारी करने गई टीम पर TMC नेता के समर्थकों ने किया था हमला
AajTak
ईडी ने बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर सोमवार को सवाल उठाए हैं. बीते दिनों ईडी की टीम राशन घोटाला मामले में संदेशखली में टीएमसी नेता सहजहान शेख के घर और ऑफिर पर छापेमारी करने पहुंची थी. तभी उनके समर्थकों ने टीम पर हमला कर दिया.
राशन घोटाला मामले में बीते दिन पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता सहजहान शेख के घर छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया. भीड़ ने ईडी अधिकारियों के साथ मौजूद सीआरपीएफ के जवानों की गाड़ी को भी निशाना बनाया. इस हमले में तीन ईडी अधिकारियों के गंभीर चोटें आई थी. अब ईडी ने बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर सोमवार को सवाल उठाए हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि जांच एजेंसी ने आरोपियों पर गैर-जमानती अपराध के तहत शिकायत दी थी. ईडी टीम पर हमले पर अपना बयान में कहा कि 5 जनवरी को उत्तर 24 परगना के संदेशखली के टीएमसी नेता सहजहान शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान ईडी टीम पर नेता के समर्थकों ने हमला कर दिया. इस संबंध में धारा 307, 333, 326, 353, 392, 395, 397, 149, 148, 186, 189, 426, 435, 440, 341, 342, 120बी, 109 और 115 तहत अपराध के लिए FIR दर्ज करने के लिए क्षेत्राधिकार पुलिस को शिकायत की गई है.
'पुलिस ने नहीं दी FIR की कॉपी' पश्चिम बंगाल के नजात थाना पुलिस ने एफआईआर नंबर, 09/2024 में ईडी की टीम पर हमले के लिए आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 186, 353, 323, 427, 379, 504, 34 के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि, इस FIR की कॉपी निदेशालय को नहीं दी गई है.
'बोनगांव में भी हुआ ED टीम पर हमला'
वहीं, इसी दिन उत्तर 24 परगना के सिमुलतला बोनगांव में टीएमसी की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शंकर आध्या के घर पर छापेमारी के दौरान भी ईडी की टीम के साथ ऐसी ही घटना हुई. भीड़ ने ईडी टीम के सभी सदस्यों के साथ-साथ सीआरपीएफ कर्मियों को भी धमकाया और उन पर हमला किया और रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ईडी के अधिकारियों को उनकी आधिकारिक ड्यूटी करने में बाधा डाली.
'SP से मांगी सुरक्षा' इस मामले में बोनगांव पुलिस को सुबह 8:46 बजे ईमेल के माध्यम से सूचित किया गया और उसके बाद शाम करीब 4 बजे एसपी बोनगांव से मोबाइल पर संपर्क कर ईडी टीम को सुरक्षा देने का अनुरोध किया. सुरक्षा की मांग के बाद भी छापेमारी वाले इलाके में भीड़ को इकट्ठा होती रही और रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास ईडी की टीम पर पथराव करते हुए हमला कर दिया. भीड़ ने ईडी की टीम की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी अधिकारी को चोट नहीं ली. इस मामले में अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन अभी पुलिस की ओर से एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








