
Dhurandhar 2 vs Toxic एडवांस बुकिंग: यूएस बॉक्स ऑफिस पर आगे निकले रणवीर सिंह, यश का ऐसा हाल
ABP News
धुरंधर 2 और टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. दोनों फिल्मों को लेकर काफी बज है. अमेरिका में दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है.
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक में क्लैश होने वाला है. ये महाक्लैश 19 मार्च को होगा. धुरंधर 2 को आदित्य धर ने बनाया है. वहीं टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने बनाया है. दोनों फिल्में ग्रैंड लेवल पर बनी हैं. धुरंधर 2 और टॉक्सिक की अमेरिका एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है.
धुरंधर 2 का यूएस एडवांस बुकिंग अपडेट
कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को लेकर काफी बज है. धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में 33.7K डॉलर की सेल्स कर ली है. पिछले 24 घंटे में फिल्म ने 159 परसेंट का उछाल देखा है. वहीं शो के काउंट हैं 209. अब तक US में 151 जगहों से 1.9K से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं. फिल्म 17 दिनों के बाद रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे स्टार्स नजर आएंगे. धुरंधर 2 का टॉक्सिक के साथ क्लैश के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार हो रही है. फिल्म को बस अपनी रफ़्तार बनाए रखने की जरूरत है.
धुरंधर 2 की बात करें तो ये 2025 में आई फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फैंस को फिल्म बहुत पसंद आई थी.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












