
Dhurandhar 2 Trailer Release: 'हमजा' बन रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा, रोंगटे खड़े कर देगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, लोगे बोले- 'ये फिल्म तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड'
ABP News
Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का ट्रेलर फाइनली आज रिलीज कर दिया गया. उम्मीद के मुताबिक ट्रेलर काफी दमदार है और इसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.
आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर रही. ये फिल्म अपने जबरदस्त एक्शन और इमोशनल कहानी के साथ स्टार कास्ट की धुआंधार परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थी. वहीं पहले पार्ट को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद, कहानी के अगले चैप्टर को लेकर एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है. उम्मीद की जा रही है कि सीक्वल की कहानी भी नए डेवलपमेंट के साथ एक्शन सीक्वेंस और ड्रामेटिक पलों से भरी होगी और दर्शकों संग इमोशनल कनेक्शन भी बनाएगी. वहीं ‘धुरंधर 2’ के लिए एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है जो काफी दमदार है.
धमाकेदार है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर7 मार्च, 2026 को ठीक सुबह 11:01 बजे रिलीज़ हुआ धुरंधर 2 के ट्रेलर ने ये झलक दे दी है कि ये पहले पार्ट से ज़्यादा बड़ी, डार्क और ज़्यादा इंटेंस है. दमदार विज़ुअल्स, हाई-स्टेक्स ड्रामा और ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ, सीक्वल धुरंधर यूनिवर्स को बड़े स्केल पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार लग रही है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी जल रहा है और फिर हमजा ल्यारी का नया बादशाह बनता है. ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से ज्यादा खतनाक अवतार में दिखे हैं.
वहीं रणवीर सिंह के यंग जसकीरत सिंह रंगी के किरदार भी झलक ट्रेलर में मिलती है, जिससे पता चलता है कि सीक्वल में एक बैकस्टोरी होगी. मेजर इकबाल के तौर पर अर्जुन रामपाल और अजय सान्याल के तौर पर आर. माधवन भी एक्शन में लौट रहे हैं, ट्रेलर में संजय दत्त को एसपी चौधरी असलम के तौर पर एक्शन मोड में और एक नया डायलॉग, "जहां दर्द है, वहां मर्द है" दिखाते हुए दिखाया गया है.“हौसला, ईधन, बदला.” सीक्वल को आगे बढ़ाने वाले ज़बरदस्त बदले की ओर इशारा करता है.
ओवरऑल ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है कि इसे देखने के बाद फैंस अब फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्र हो गए हैं. उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ अपनी प्रीक्वल का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी.













