
Delhi Violence LIVE Updates: जहांगीरपुरी हिंसा की तेज हुई जांच, क्राइम ब्रांच करेगी मामले की तफ्तीश, DCP की निगरानी में बनाई गई टीम
ABP News
Delhi Violence LIVE Updates: दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल की शाम हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी की घटना हुई.
Delhi Violence LIVE Updates: 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर हिंसा के बाद राजधानी दिल्ली क जहांगीरपुरी इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है. पुलिस इस हिंसा की शुरुआत और पथराव में शामिल लोगों की तलाश कर रही है. उनका दावा है कि फिलहाल हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और वह इस मामले में गिरफ्तार हुए 21 लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अब स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दि है. उधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी लगातार स्थिति को लेकर पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












