
Delhi Police News: दिल्ली पुलिस ने कहा- प्रतीक चिन्ह में नहीं हुआ कोई बदलाव, गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
ABP News
Delhi News: साल 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति ने दिल्ली पुलिस को ‘कलर्स’ (ध्वज) प्रदान कर सम्मानित किया था.
Delhi Police News: दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसके प्रतीक चिह्न (इन्सिग्निया - Insignia) में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और इस संबंध में गलत जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर नाम पट्टी के ऊपर एक बैज पहन रहे हैं जो 1954 में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये गए ध्वज की याद में लगाया जा रहा है.
अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी, दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर भी इस बैज को पहनेंगे. दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि उसके प्रतीक चिह्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












