
Delhi-Mumbai-UP-Bengal का Corona अपडेट, PM Modi की सिक्योरिटी ब्रीच, देखें 9 बज गए
AajTak
कोविड की जिस खौफनाक लहर से दिल्ली करीब सात महीने निकली थी, उसी तरफ दिल्ली बढ़ चली है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की मानें तो राजधानी में कोविड की पांचवी लहर आ चुकी है. दिल्ली में कोरोना के संक्रमण बढ़ने की रफ्तार ऐसी है कि 24 घंटे के भीतर कोविड के मामले दोगुने हो चुके हैं. मुंबई में कल 15,166 कोरोना केस मिले. इस तरह मुंबई में कोरोना के मामलों ने दूसरी लहर के पीक को पीछे छोड़ दिया है. मुंबई में दूसरी लहर के दौरान 4 अप्रैल को 11206 कोरोना केस आए थे. कोविड का विस्फोट यूपी में भी नजर आ रहा है. कल कोविड के नए केस का आंकड़ा दो हजार पार कर गया. यूपी में एक ही दिन कोरोना के नए केस दोगुना हो गए हैं. 4 जनवरी 992 केस आए थे जो पांच जनवरी को 2038 हो गए. देखें 9 बज गए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










