
Delhi MCD Election 2022: एक निगम, एक मेयर... कैसे बदलेगी दिल्ली नगर निगम की तस्वीर?
AajTak
Delhi MCD Election 2022: एक निगम, एक मेयर... एकीकरण से कैसे बदलेगा दिल्ली नगर निगम का स्वरूप. मुख्यमंत्री के बराबर कैसे होगी मेयर की पावर और घाटे में चल रही निगमों को मुनाफे में कैसे बदला जाए? आइए तलाशते हैं इनके जवाब.
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली की तीनों नगर निगमों का एकीकरण केंद्र सरकार करने जा रही है. सरकार ने इसको लेकर चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है. ऐसे में एमसीडी चुनावों से ठीक पर पहले निगमों के एकीकरण की बात के सियासी और आर्थिक मायने समझना बेहद जरूरी हैं. साथ ही कुछ सवाल भी उठ रहे हैं मसलन- तीन में से 2 नगर निगम घाटे में तो फिर एकीकरण का क्या तरीका होगा. एक निगम, एक मेयर... एकीकरण से कैसे बदलेगा दिल्ली नगर निगम का स्वरूप. मुख्यमंत्री के बराबर कैसे होगी मेयर की पावर और घाटे में चल रही निगमों को मुनाफे में कैसे बदला जाए? आइए तलाश से इनके जवाब.
'...तो निगम में दूर हो जाएंगी आर्थिक दिक्कतें'
निगम में नए बदलाव का और मुनाफे में निगम को लाने पर दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्य सचिव ओमेश कहते हैं कि हमने सरकार से कहा था कि कलकत्ता की तरह दिल्ली में मेयर एंड काउंसिल बनाई जाए जो सारे आर्थिक फैसले ले सके. इसके बाद निगम में आर्थिक दिक्कतें बिल्कुल खत्म हो जाएगी.
साल 2012 से नगर निगम में एक मुद्दा हमेशा चुनावों का मुद्दा रहा वो है कर्मचारियों के वेतन का. घाटे में चल रही नगर निगम इसके लिए दिल्ली सरकार को समय-समय पर जिम्मेदार ठहराती रही है. ऐसे में तीनों निगम को एक करने की कवायद के मायने क्या हैं? इसको लेकर लगातार ये बात उठने लगी है कि क्या मेयर एंड काउंसिल दिल्ली में तैयार किया जाए जैसे कलकत्ता में है या फिर पूर्व की प्रणाली को लागू किया जाए.
दिल्ली में निगमों की कमाई का क्या है जरिया?
असल में गाड़ियों का टोल टैक्स, हाउस टैक्स, विज्ञापन कर और लाइसेंस फीस आदि ही निगम की कमाई के जरिए हैं. तीनों निगमों में सबसे ज्यादा कमाई दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की है. वहीं उत्तरी और पूर्वी दिल्ली हर साल घाटे में जा रही हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









