
Delhi Lockdown: लॉकडाउन में स्टूडेंट्स को मिलेगी एग्जाम देने की छूट, दिखाना होगा एडमिट कार्ड
AajTak
Delhi Lockdown: सरकार द्वारा जारी ऑर्डर के अनुसार, कोई भी एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स को लॉकडाउन में आने जाने की छूट रहेगी. छात्रों के साथ केवल एक अभिभावक को भी छूट रहेगी.
Delhi Lockdown: देश की राजधानी दिल्ली में बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार को थामने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 26 अप्रैल तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है. इस दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा बाकी सभी कुछ बंद रहने वाला है. पिछले साल की तरह ही लॉकडाउन सख्ती से लागू रहेगा मगर कुछ लोगों के लिए लॉकडाउन में बाहर निकलनी की छूट रहेगी. सरकार द्वारा जारी ऑर्डर के अनुसार, कोई भी एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स को लॉकडाउन में आने जाने की छूट रहेगी. छात्रों के साथ केवल एक अभिभावक को भी छूट रहेगी. ध्यान रहे कि छात्रों को अपना वैध एग्जाम एडमिट कार्ड दिखाना होगा जिसके बाद ही उन्हें आने जाने की इजाज़त दी जाएगी. छात्रों को एग्जाम देने के लिए अलग से पास के लिए अप्लाई नहीं करना होगा और अपने एडमिट कार्ड के साथ ही लॉकडाउन में छूट पा सकेंगे. बता दें कि शुक्रवार 23 अप्रैल को DSSB Stenographer परीक्षा का आयोजन किया जाना है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर के एग्जाम भी लॉकडाउन के बीच हो सकते हैं. ऐसे सभी छात्रों को अपने आइडेंटिटी कार्ड की मदद से लॉकडाउन में छूट मिलेगी. लॉकडाउन आज 19 अप्रैल रात 10 बजे से लागू होगा तथा सोमवार 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. बता दें कि अधिक संख्या में उम्मीदवारों वाली परीक्षाएं जैसे NEET PG, JEE Main आदि महामारी के चलते स्थगित की जा चुकी हैं.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












