
Delhi Election2025 voting: सुबह-सुबह संदीप दीक्षित ने किया मतदान, अलका लांबा ने भी डाला वोट, देखें Photos
AajTak
अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता पाने की कोशिश कर रही है तो बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है और जीत की पुर्जोर कोशिश में है. उधर कांग्रेस खोई जमीन पाने की कोशिश में है.
दिल्ली की 70 विधानसभो सीटों पर आज (5 फरवरी) को वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह 7 बजे से ही दिग्गज नेताओं समेत आम लोगों ने वोट डालना शुरू कर दिया है. इस चुनाव में 1.56 करोड़ वोटर्स 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले में बाजी कौन मारता है, इसका फैसला आज हो मतदान पेटी में कैद हो जाएगा.
13,766 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. इसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता पाने की कोशिश कर रही है तो बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है और जीत की पुर्जोर कोशिश में है. उधर कांग्रेस खोई जमीन पाने की कोशिश में है. पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है. आइये देखते हैं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किन-किन दिग्गजों ने मतदान किया.
कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने डाला वोट
नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने सुबह-सुबह अपना वोट डाला. यहां से AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं और बीजेपी ने इस सीट से परवेश वर्मा को मैदान में उतारा है.
अलका लांबा ने पिता के साथ डाला वोट
कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई. कालकाजी सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी AAP की उम्मीदवार हैं, बीजेपी ने इस सीट से अपने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









