
Delhi: यमुना में शुरू होगी Ferry सर्विस, दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर तक मिलेगी सेवा
AajTak
दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच यमुना में फेरी सेवा शुरू करने के लिए समझौता (MoU) हुआ. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे पर्यटन और विकास के लिए बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने इस योजना को ठुकरा दिया था, जिससे एक साल की देरी हुई. दो साल पहले यमुना की गहराई नापने के लिए नौसेना से नाव ली गई थी.
दिल्ली की यमुना नदी पर फेरी सेवा शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के विकास के लिए बड़ा कदम बताया है. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली में पर्यटन का नया क्षेत्र बनेगा और जल्द ही लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे.
इसके अलावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना एक साल पहले ही साकार हो सकती थी. लेकिन तब के मुख्यमंत्री ने इसे पूरी तरह से नकार दिया था. यह नकारात्मक राजनीति दिल्ली के लिए अफसोसजनक रही.
दिल्ली की यमुना नदी पर फेरी सेवा होगी शुरू
करीब दो साल पहले, यमुना को नौवहन योग्य बनाने के लिए भारतीय नौसेना से एक उन्नत नाव ली गई थी. इस नाव ने यमुना की गहराई नापने का काम भी शुरू कर दिया था. लेकिन यह प्रयास भी पिछली सरकार की नकारात्मक सोच की भेंट चढ़ गया.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि तब के मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इन प्रयासों पर रोक लगवा दी थी. अब दिल्ली में सरकार बदल चुकी है और जनता ने यमुना को लेकर अपनी भावनाओं को स्पष्ट कर दिया है. दिल्ली में सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना नदी पर बोट टूरिज्म और फेरी सेवा शुरू होगी.
दिल्ली में इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









