
Delhi में 15 साल के ऊपर के बच्चों के Vaccination की तैयारी पूरी, देखें 100 बड़ी खबर
AajTak
दिल्ली में 15 साल के ऊपर के बच्चों को कल से अलग अलग सेंटरों पर टीका लगेगा. तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के बाद भी दिल्ली के बाजारों में लापरवाही दिखी, साल के पहले दिन कनॉट प्लेस में भारी भीड़ जुटी. महाराष्ट्र में 24 घंटे में 6 और ओमिक्रॉन के मरीज सामने आये हैं, अब तक कुल 460 संक्रमित हो चुके हैं. मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे जिले में भी कोरोना का खौफ बढ़ा है, 24 घंटे में 9170 ताजा मामले आये हैं. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे बयान - 700 मिट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन खपत होने पर ही सरकार लॉकडाउन का फैसला लेगी. हरियाणा में तेजी से बढ़ते कोरोना ग्राफ पर सरकार सतर्क हो गई है, 5 जिलों नें स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान सिनेमा, जिम सब बंद कर दिए गए. देखें 100 शहर 100 खबर.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










