
Delhi के ओल्ड सीमापुरी इलाके में मिला संदिग्ध बैग, IED होने का शक, NSG, स्पेशल सेल मौके पर
ABP News
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, बम स्कॉयड मौके पर है. स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, ये बैग ओल्ड सीमापुरी के मकान नंबर डी-49 सुनारों वाली गली में एक घर में मिला.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में गुरुवार दोपहर एक संदिग्ध बैग सड़क पर दिखा. पुलिस मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी कर रही है. पुलिस को दोपहर 2 बजे इलाके में संदिग्ध बैग की सूचना मिली थी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, बम स्कॉयड मौके पर है. स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, ये बैग ओल्ड सीमापुरी के मकान नंबर डी-49 सुनारों वाली गली में एक घर में मिला. स्पेशल सेल जांच कर रही है. बैग में क्या है ये साफ नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि बैग की जांच के बाद चीजे साफ होंगी. मामला संदिग्ध लग रहा है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












