
DDA Flats: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना होगा पूरा, आज 3 हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर रहा DDA
AajTak
DDA Housing Schemes: दिल्ली में अपने घर का सपना संजोने वाले लोगों के लिए आज दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एक शानदार आवासीय स्कीम लॉन्च कर रहा है. इसके तहत लगभग 40,000 फ्लैटों के लिए लोग आवेदन कर रहे हैं जिनमें से अधिकांश वर्षों से बिक नहीं पाएं हैं.
दिल्ली में घर का सपना देख रहे लोगों के लिए आज एक सुनहरा मौका शुरू हो रहा है. दरअसल आज दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) आज तीन नई आवासीय स्कीम लॉन्च कर रहा है. इसमें सम्मिलित फ्लैटों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी. कहा जा रहा है कि इस बार DDA ने करीब 40 हजार फ्लैट्स बेचने का फैसला किया है.
आज डीडीए की वेबसाइट पर स्कीम का ब्रोशर अपलोड किया जाएगा.आज से ग्राहक को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन अमाउंट जमा करके फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस स्कीम के फ्लैट जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला में में बने हैं और इसके तहत सभी श्रेणियों - एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट ब्रिकी के लिए रखे गए हैं.
डीडीए आज जो 3 हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर रहा है उनका विवरण इस प्रकार है-
1. डीडीए सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024: निम्न आय वर्ग को ध्यान में रखते हुए, यह स्कीम कम आय वर्ग (LIG) और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) फ्लैटों को रियायती दरों पर उपलब्ध करा रही है. ये फ्लैट रामगढ़ कॉलोनी, सिरसपुर, लोकनायकपुरम, रोहिणी और नरेला जैसे इलाकों में उपलब्ध हैं. पहले आओ-पहले पाओ (FCFS) के आधार पर पेश की जाने वाली यह स्कीम आम आदमी के लिए घर के स्वामित्व को और अधिक सुलभ बनाती है. इसके तहत लगभग 34,000 फ्लैट उपलब्ध होंगे, जिनकी शुरुआती कीमत 11.5 लाख रुपये से कम होगी.
यह भी पढ़ें: DDA Flat Scheme: 19 से रजिस्ट्रेशन, 11.50 लाख में मिलेगा डीडीए फ्लैट, जानिए क्या है 'पहले आओ, पहले पाओ' स्कीम?
2. डीडीए सामान्य आवास योजना 2024: यह समावेशी योजना जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला जैसे इलाकों में उच्च आय समूह (एचआईजी), मध्यम आय समूह (एमआईजी), एलआईजी और ईडब्ल्यूएस सहित सभी श्रेणियों में फ्लैट प्रदान करती है. गौर करने वाली बात ये है कि कीमतें 2023 की दरों पर निर्धारित की गई हैं, जिससे कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी. लगभग 29 लाख रुपये से शुरू होने वाली इस योजना के तहत लगभग 5,400 फ्लैट उपलब्ध होंगे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



